
पुलिस आरक्षी परीक्षा ड्यूटी के दौरान तत्परता व सजगता एवं सराहनीय भूमिका निभाने पर उपनिरीक्षक सम्मानित
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस आरक्षी लिखित परीक्षा के दौरान 08 जून-2026 को दरोगा महन्थ राज यादव की डयूटी उ0प्र0 पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा हेतु सर्वाेदय इण्टर कालेज रेलवे रोड पिलखुवा पर सैक्टर मजिस्ट्रेट सुश्री दिव्यांशी नायब तहसीलदार, हापुड़ के हमराह में लगी थी, डयूटी के दौरान उ0नि0 महन्थ राज यादव द्वारा तत्परता, सजगता एवं कार्य कुशलता का परिचय देते हुए सचिन नामक एकशअभ्यर्थी को टायलेट के अन्दर से एक स्मार्ट फोन (अनुचित सामग्री) सहित पकड़कर केन्द्र प्रभारी पुलिस अधिकारी निरीक्षक संजय सिंह के सुपुर्द किया गया,दरोगा महन्थराज यादव द्वारा तत्परता व सजगतापूर्वक किये गये उक्त कृत्य से उ0प्र0 पुलिस आरक्षी एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 में सराहनीय भूमिका निभायी गयी।दरोगा महन्थराज यादव के उक्त सराहनीय कृत्य की उच्चाधिकारीगण द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गयी, जिसके फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शुक्रवार को पुलिस उप निरीक्षक महन्थराज यादव को उत्साहवर्धन हेतु 5,000/- रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























