
यूरिया से लदा ट्रक खेतों में पलटा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के असरा मुरादपुर गांव में यूरिया से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गया जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। वहीं यूरिया अन्य वाहन में लादा गया। इसके बाद ट्रक को सीधा कराने का प्रयास शुरू किया। यूरिया कहां से कहां जा रहा था? इसकी जांच जारी है।
मामला शुक्रवार की सुबह का है जब यूरिया से लदा ट्रक जैसे ही देहात क्षेत्र के असरा मुरादपुर में पहुंचा तो चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गया। मामले की जानकारी ट्रक मालिक को दी गई तो अन्य वाहन मौके पर पहुंचा जिसमें यूरिया लादकर ट्रक को सीधा करने का प्रयास शुरू किया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























