
जिंदल मसाला कंपनी व कायनात फूड्स एंड स्पाइसेस प्रा. लि. से नौ नमूने संग्रहित किए
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई की जहां से कुल नौ नमूने लेकर जांच को भेजे। हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित जिंदल मसाला कम्पनी की फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापा मारा गया और मौके पर कुल 07 नमूने भरे गए जिसमें खड़ी धनिया, पीसी धनिया, पैक धनिया, पैकेजिंग मैटेरियल, खड़ी मिर्च ,पीसी मिर्च व पैकड मिर्च के नमूने लिए गए। फैक्ट्री में साफ सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने के कारण फैक्ट्री को सुधार नोटिस भी जारी किया जायेगा
कायनात फ़ूड्स एंड स्पाइसेस प्रा0 लि0 UPSIDC इंडस्ट्रियल एरिया धौलाना हापुड़ पर छापा मारकर
1 पैक्ड मीट एवं चिकेन मसाला
1 लूज मीट एवं चिकेन मसाला का नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 9 नमूने संग्रहित किए गए जिनको राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की सुसंगत धाराओं में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी। इस कार्यवाही में आर पी गुप्ता, आर पी गंगवार, सहरिस सादात, मोहित कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























