
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस की शुक्रवार की सुबह बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने एक घायल समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों के खिलाफ विभिन्न जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाश देवेश उर्फ कुक्की, शगुन के कब्जे से चार मोटरसाइकिल, 4200 रुपए नकद, दो तमंचे, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए है।
मामला शुक्रवार की सुबह का है जब बाबूगढ़ पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। तभी उसने बदमाशों को रुकने का इशारा किया। इसी बीच बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के खिलाफ बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बताया गया है कि बदमाश देवेश उर्फ कुक्की पुत्र सूबेपाल निवासी ग्राम रमपुरा थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़, शगुन पुत्र सुनील निवासी ग्राम शकरपुर थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़ है। जिनकी निशान देही से पुलिस ने चार मोटरसाइकिल, 4200 रुपए नकद, दो तमंचे, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846























