
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ जिले में पकड़े गए नकली पनीर के मामले में हापुड़ के कारोबारी का भी हाथ है। हापुड़ के कारोबारी हरीश कुमार-रविंद्र कुमार केमिकल्स वर्कस के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। यह कार्यवाही नकली पनीर बनाए जाने वाले केमिकल फेल होने पर की गई। विशेषज्ञों का कहना है कि केमिकल्स का इस्तेमाल नकली पनीर को असली जैसा रंग, बनावट और वजन देने के लिए किया जाता है। इस प्रकार के पनीर खाने से पेट, लीवर और किडनी संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती है।
आपको बता दें कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मेरठ में पिछले दिनों प्रदेश मुख्यालय से आई टीम ने छापामारी की थी। इस दौरान बड़ी मात्रा में पनीर बरामद किया गया था। उक्त पनीर के नमूनों में प्रारंभिक जांच में केमिकल मिलावट की पुष्टि हुई है। इसके बाद जांच एजेंसियों ने सप्लाई चेन को खंगालना शुरू किया तो हापुड़ से जुड़े कुछ कारोबारियों के नाम सामने आए हैं।
खाद्य सुनील कुमार का कहना है कि उनकी टीम ने नकली पनीर के मामले में शक के दायरे में आए सप्लायर हापुड़ के केमिकल विक्रेता हरीश कुमार-रविंद्र कुमार के चंडी रोड स्थित ताराचंद मार्केट में प्रतिष्ठान पर जांच करने पहुंची थी जहां उनके साथ बदसलूकी की गई थी। डीएम के आदेश पर कारोबारी को नोटिस जारी करके केमिकल की सप्लाई और खरीद का छह महीने का रिकॉर्ड मांगा गया था। इसके लिए उन्हें तीन दिन का समय दिया गया। एक महीने बाद भी कारोबारी ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। एडीएम से स्वीकृति लेकर रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















