
कूड़े के ढ़ेर से गांव सिखेड़ा के ग्रामीण परेशान
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): धौलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिखेड़ा गांव में तालाब में पड़ा कूड़ा बीमारी का नया पता बन गया है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। इस कूड़े की वजह से अक्सर बदबू आती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कई बार जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर खींचा लेकिन किसी ने सुद्ध नहीं ली है। इसकी वजह से लोगों में बेहद नाराजगी है।
आपको बता दें कि गांव में पिछले लंबे समय से कूड़े का ढेर जमा है। यहां निराश्रित पशु भी भोजन तलाशते हैं। मच्छर, बीमारी यहां पनप रही है। क्षेत्र वासियों की मांग है कि कूड़े का ढेर हटाया जाए और साफ-सफाई की जाए।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*























