
बाइक चोर को दो वर्ष का कारावास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल बरामद होने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया किया गया।
अभियुक्त मोहित से चोरी की मोटर साइकिल बरामद होने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 514/2018 धारा 379, 411 भादवि थाना पिलखुवा पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर 02 वर्ष का साधारण कारावास व 2,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी मोहित पुत्र नरेन्द्र उर्फ बब्बू निवासी रामपुर मोती थाना सरूरपुर जनपद मेरठ है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651‘























