
महिलाओं ने छबील लगाकर किया शरबत का वितरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद हापुड़ परिवर्तन शाखा के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर पर छबील लगाकर शरबत का वितरण किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट शिल्पी गर्ग ने कहा की भीषण गर्मी में इस प्रकार के सेवा कार्य लोगो को राहत पहुंचाने के साथ आत्मिक संतोष भी प्रदान करते हैं। ऐसे पुनीत कार्यों से प्राप्त सुख अवर्णनीय होता है।
शाखा सचिव नीरू मित्तल ने कहा कि राहगीरों की सेवा कर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता और आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई। कोषाध्यक्ष कविता गुप्ता ने कहा कि इस सेवा कार्य में सहभागी बनकर उन्हें विशेष खुशी मिली। महिला सहभागिता ममता अग्रवाल ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग और सद्भावना की भावना को मजबूत करते है।
इस अवसर पर डॉ आराधना बाजपेयी, पूनम गुप्ता, नीतू गर्ग, मंजू गर्ग, बीना गर्ग, कल्पना मित्तल, उमा गर्ग, महिमा गोयल, गीतिका सिंघल, सारिका गर्ग, एडवोकेट ज्योति, दीपिका बंसल, विनीता चौधरी, पूजा सिंघल, सोनिया सूरी, श्वेता अग्रवाल, दीपाली मित्तल, बबीता सिंह, शोभा सिंघल, सुनीता शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























