
जिलाधिकारी का जनपद हापुड़ में नवाचार की ओर सराहनीय कदम
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना ने जनपद को एक अलग पहचान दिलाने के लिए नवाचार की ओर कदम बढाया है जिससे जनपद को एक नई पहचान मिले और लोगो को रोजगार उपलब्ध हो।
जनपद हापुड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बृजघाट की मनमोहक एवं आकर्षक छवि को जनपद के (ODOP) ‘एक जनपद–एक उत्पाद’ के अंतर्गत निर्मित बेडशीट पर प्रिंट कराकर एक अभिनव एवं सराहनीय संयुक्त प्रस्तुति तैयार की गई है।
1 कलेक्ट्रेट परिसर की दीवारों पर बृजघाट की सुंदर तस्वीरें अंकित कराई गई हैं, जिससे कलैक्ट्रेट पर आने-जाने वाले आमजन को इस पवित्र स्थल के महत्व की जानकारी प्राप्त हो सके। यह प्रयास न केवल जनपद की सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर को प्रदर्शित करता है, बल्कि लोगों को बृजघाट जाकर धर्मलाभ प्राप्त करने के लिए भी प्रेरित करता है।
2 जनपद हापुड़ के पिलखुवा में निर्मित होने वाली बेडशीट पर सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल ब्रजघाट की मनमोहक एवं आकर्षक तस्वीर को प्रमुखता के साथ छापा गया। इस पहल का उद्देश्य जनपद के कारीगरों की कला एवं कौशल को व्यापक स्तर पर प्रसारित करना है, साथ ही पिलखुवा के हस्तशिल्प उत्पादों को नई पहचान एवं विस्तृत बाजार उपलब्ध कराना भी है। इस नवाचार से न केवल बृजघाट के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व का प्रचार-प्रसार होगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को भी प्रोत्साहन प्राप्त होगा तथा उनके लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि सुनिश्चित होगी। ‘ODOP’ योजना के माध्यम से जनपद के विशिष्ट उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को भी मजबूती मिलेगी।
इस प्रकार के नवाचार आगे भी निरंतर किए जाते रहेंगे, जिससे जनपद की विशिष्ट पहचान को और अधिक सशक्त बनाया जा सके तथा स्थानीय उत्पादों, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहन मिलता रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























