
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधों को लगाने की जगह कूड़े के ढ़ेर में फेंका
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान की घोर लापरवाही सामने आई है जिन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण के लिए प्राप्त हुए पौधों को बदहाल स्थिति में छोड़ दिया। पौधे कूड़े के ढ़ेर में देख लोगों ने अधिकारियों को अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलने पर गढ़मुक्तेश्वर के एसडीएम श्रीराम यादव भी मौके पर पहुंचे जो स्थिति को देखकर चौंक गए। उन्होंने पहले पौधों में पानी डाला और उसके बाद कार्रवाई शुरू की।
एक तरफ पर्यावरण संरक्षण का सरकार संदेश दे रही है लेकिन गांव लुहारी में तो स्थिति कुछ और ही दिखाई दी जहां घोर लापरवाही व गैर जिम्मेदाराना व्यवहार होने के कारण पौधों को कूड़े के ढ़ेर में फेंक दिया गया। एसडीएम गढ़मुक्तेश्वर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बता दे कि इस प्रकरण में ग्राम पंचायत अधिकारी और प्रधान की घोर लापरवाही सामने आई है। लोगों ने लापरवाहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























