
नगर पंचायत बाबूगढ़ में पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पंचायत परिसर में प्रधानमंत्री की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर हवन-पूजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी ने हवन में आहुति देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु और देश की निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान नगर पंचायत के सभासदों, गणमान्य नागरिकों और क्षेत्र के सम्मानित लोगों ने भी हवन में भाग लेते हुए आहुति अर्पित की।
हवन के पश्चात स्वच्छता ही सेवा 2026 के अन्तर्गत स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इसके बाद सभी ने सफाई श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर नगर पंचायत परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई। स्वच्छ भारत मिशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी के अध्यक्ष महोदया सभासदगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















