
विश्वकर्मा पूजा पर भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन कर समाज की एकजुटता व युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का लिया संकल्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। विश्वकर्मा पूजा दिवस के अवसर पर श्री विश्वकर्मा श्री ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा रामलीला मैदान स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की तथा समाज एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
समिति के अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्प, निर्माण, कला एवं तकनीकी कौशल के प्रतीक माने जाते हैं। उनके जीवन और आदर्शों से समाज को परिश्रम, सृजन और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता के साथ युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना आवश्यक है।
समिति की सचिव ममता शर्मा ने कहा कि युवा वर्ग को अपने समाज के महापुरुषों एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों का जीवन परिचय पढ़ना चाहिए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। इससे युवाओं में संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का विकास होगा।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष लीलू शर्मा, सचिव ममता शर्मा, उप सचिव योगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा, सदस्य नरेशन शर्मा तथा कृष्ण गोपाल शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान विश्वकर्मा की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867






















