
बाबूगढ़: चलती गाड़ी बनी आग का गोला, दमकल ने पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की देर रात एक चलती कार आग का गोला बन गई। इस दौरान हड़कंप मच गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और किसी तरह खुद को बचाया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई।
हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 37 निवासी विनय कुमार सिंह रुद्रपुर से फरीदाबाद जा रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली लखनऊ हाईवे पर बाबूगढ़ क्षेत्र में पहुंचे तो उनकी ईको स्पोर्ट्स कार के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद गाड़ी ने आग पकड़ ली और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी को रोका और किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया और क्रेन की मदद से पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























