
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के लिए हापुड जिले की कमान अशोक ढींगरा को
हापुड सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वी.एम. सिंह के निर्देशानुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री उपेंद्र सिंह अमरोहा द्वारा जिला हापुड़ की कार्यकारिणी के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। यह बैठक गढ़-दिल्ली रोड (NH-9) सिंभावली स्थित हर्ष गार्डन में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता बछलौता निवासी निरंजन शास्त्री ने की।
बैठक की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए संगठन के मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव चौधरी वीरपाल सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवक्ता मुकुल त्यागी, मुरादाबाद मंडल प्रभारी चौधरी राजवीर सिंह, अमरोहा के युवा जिला अध्यक्ष अंकित चौधरी, सरदार बलविंदर सिंह, सरदार अमरीक सिंह एवं हापुड़ जिले के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
मेरठ मंडल अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह अमरोहा, महासचिव चौधरी वीरपाल सिंह और प्रवक्ता मुकुल त्यागी द्वारा जिले के पदाधिकारियों के चयन के लिए 12 सदस्यों की एक समिति गठित की गई, जिसके संचालन के लिए श्री निरंजन शास्त्री जी को अधिकृत किया गया।
चयन समिति के सदस्य:
इस चयन समिति में श्री निरंजन शास्त्री, जयप्रकाश त्यागी, बलविंदर सिंह ज्ञानी, नरेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, वीरेश वीर सिंह, लटूर सिंह, फतेह मोहम्मद, जगमाल सिंह, मुनेश गिल, सावरकर सिंह और सरदार अमरीक सिंह शामिल रहे।
सर्वसम्मति से हुआ जिला अध्यक्ष का चुनाव:
चयन समिति के सभी सदस्यों ने व्यापक विचार-विमर्श और सर्वसम्मति के बाद श्री अशोक कुमार डींगरा खुडलिया को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का हापुड़ जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सरदार वी.एम. सिंह जी के सपनों को साकार करने और संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और किसानों ने नए जिला अध्यक्ष के उज्जवल भविष्य की कामना की
इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी,रोहित सिवाग, सचिन सिवाग , अलीमुद्दीन और नरेंद्र कुमार (श्यामपुर से) , रविंद्र और जविंदर (गाजालपुर से) रामवीर और नीतू अपने साथियों सहित (फुडेरा से), राजपाल, जसवीर, रविंद्र और मनीष साथियों सहित (सिंभावली से), इंद्रसेन फौजी, सत्यदेव, नेत्रपाल, महेश, धर्मेंद्र शर्मा , ओमप्रकाश, रवींद्र (खुडलिया से), जगमाल, अरुण, मुनेश गिल, बलराज ( कनिया से )और रविंद्र (गजलपुर से), सचिन कुमार साथियों सहित (बछलौता ), वीरेंद्र, अजीत, यशपाल, प्रदीप सिंह, अरुण भुल्लर, प्रिंस सिद्धू, लाटूर सिंह बाली (सादुल्लाहपुर) अपने साथियों सहित उपस्थित रहे। इसके अलावा जोगिंदर सिंह, संजय (ददायरा), भूरे साथियों सहित (वैठ ) फतेह मोहम्मद
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























