
रीयल स्टेट कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के आवास पर डकैती का खुलासा करने पर व्यापारियों ने किया पुलिस अधीक्षक का स्वागत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के प्रमुख समाजसेवी व कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के आवास पर हुई डकैती का खुलासा करने पर व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से भेंट कर आभार व्यक्त किया।
पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल जिला हापुड़ के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह से शिष्टाचार भेंट की तथा मंडल के चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल के आवास पर हुई डकैती की घटना का त्वरित खुलासा करने, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लूटा गया माल बरामद करने पर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। मंडल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने हापुड़ पुलिस की तत्परता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए पूरी पुलिस टीम को बधाई दी।इस मौके पर मंडल की ओर से प्रदेश सचिव विजय शर्मा, संरक्षक रवींद्र गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गोयल, जिला महामंत्री दीपक बंसल, जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल (सुरुचि साड़ी), जिला कोषाध्यक्ष ऋषभ गर्ग (हाइड्रो वाले), जिला कानूनी सलाहकार सत्येंद्र गौड़, जिला संगठन मंत्री अमन चुग, नगर अध्यक्ष गौरव गोयल (तेल वाले) आदि उपस्थित थे।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600























