
पुलिस भर्ती परीक्षा में मोबाइल पर पेपर सर्च करते हुए अभ्यार्थी पकड़ा गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में नकल करते हुए पुलिस ने एक अभ्यार्थी को पकड़ लिया। यह अभ्यार्थी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को धता बता कर अपना मोबाइल परीक्षा केंद्र में ले गया। यह मामला पिलखुवा के परीक्षा केंद्र सर्वोद्य इंटर कालेज का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरोहा का एक युवक सचिन पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में सम्मलित होने के लिए सोमवार की सुबह पिलखुवा सर्वोद्य इंटर कालेज पर पहुंचा परीक्षा केंद्र में कड़ी चैकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के तहत ही अभ्यार्थी को अंदर जाने दिया जा रहा था परंतु सचिन किसी तरह चकमा देकर अपना मोबाइल ले जाने में सफल रहा। बताते है कि सचिन बाथरुम में जाकर मोबाइल पर पेपर को सर्च कर रहा था कि पुलिस ने नजर सचिन पर पड़ गई और पुलिस ने सचिन को धर दबोचा। मुन्ना भाई के पकड़े जाने की खबर पर सर्वोद्य इंटर कालेज परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मच गया कि वह सुरक्षा व्यवस्था को धता बता कर परीक्षा केंद्र में कैसे प्रवेश कर गया। मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























