
👁 200 views Views
एनकाउंटर में पकड़े गए बदमाशों ने व्यापारी के यहां लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में हुई टिंबर व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के आवास पर करोड़ों की लूट के मामले में पुलिस ने एनकाउंटर में पांच बदमाशों की गिरफ्तार कर लिया। एनकाउंटर में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए जबकि पुलिस ने दो घायल समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया। हापुड़ के सर्किल ऑफिसर वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के यहां लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने नकदी, चार अवैध तमंचे, सोने-चांदी के आभूषण, दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























