
धौलाना विधानसभा के सपा नेता दिग्विजय शिशौदिया का भगवान परशुराम सेवा दल ने किया सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव धौलाना में आयोजित एक सम्मान समारोह में भगवान परशुराम सेवा दल द्वारा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता एवं धौलाना विधानसभा के भावी प्रत्याशी दिग्विजय शिशौदिया का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें पटका पहनाकर तथा भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दिग्विजय शिशौदिया के सामाजिक एवं जनहित कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनके प्रयास लगातार जारी हैं, जिससे लोगों में उनके प्रति विश्वास बढ़ा है।
दिग्विजय शिशौदिया ने सम्मान के लिए भगवान परशुराम सेवा दल एवं उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
समारोह में ब्राह्मण एवं वैश्य समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग की भावना से ओतप्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने समाज की एकता और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846























