
हापुड़: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के मोहल्ला गिरधारी नगर में रविवार एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार की सुबह महिला की मौत की सूचना पर परिजन ससुराल पहुंचे और परिजनों ने बताया कि ससुराल पक्ष मृतका पर दहेज उत्पीड़न करते थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के मोहल्ला जसरूप नगर निवासी सोनम की रविवार की शाम करंट लगने की सूचना मिली जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने सोनम को मृत घोषित कर दिया। वही सोनम की मौत की खबर सुनकर परिवारजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है मृतक के भाई आशीष ने बताया कि ससुराललिए सोनम से बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर आए दिन उसके साथ उत्पीड़न करते थे जिससे सोनम ने कई बार मायके वालों को अपनी प्रताड़ना की शिकायत की थी। बताया गया है कि सोनम की शादी 6 मई को हुई थी।
थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक और पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतका की मृत्यु का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है और अपराध की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























