
काजल राणा ने दौड़ में जीता कांस्य पदक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना के गांव सपनावत की बेटी काजल राणा ने 400 मीटर दौड में कांस्य पदक जीत कर साठा चौरासी का नाम रोशन किया है।महावीर विनोद राणा ने बताया काजल राणा ने दिल्ली स्टेट समर ओपन चैंपियन 400 मीटर की दौड़ में शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक जीत कर सपनावत का नाम रोशन किया है। काजल राणा का चयन नेशनल स्टेट एथेलेटिक्स चैंपियन के लिए हो गया है जो 24 जून से 28 जून 2026 तक भुवनेश्वर ( ओड़िशा) में आयोजित की जाएगी। समरकूल चेयरमैन संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, भानु सिंह सिसोदिया,डॉ अनिल व रेवती शरण गुप्ता आदि ने बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























