
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक ट्रक में ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे ऑटो में बैठे चार सवारियां व चालक घायल हो गया। सभी को अस्पताल में एंबुलेंस के माध्यम से भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मामला रविवार की शाम करीब 6:30 बजे का है जब एक ट्रक ने हाईवे पर ब्रेक लगा दिए। इसके बाद पीछे से आ रहे सवारी से भरे ऑटो की ट्रक से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान ऑटो में बैठी सावरियां व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में 30वर्षीय रूपचंद पुत्र रोहतास, 28 वर्षीय दीपा पत्नी रूपचंद निवासीगण गांव गन्दू नगला थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़, 22 वर्षीय मयंक शर्मा पुत्र गोपाल शर्मा निवासी कस्बा व थाना बहादुरगढ़, 20 वर्षीय शिवम पुत्र राकेश तथा 19 वर्षीय ऑटो चालक तरुण पुत्र दीप निवासी मोहल्ला चोपला शेकेवाला थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने तत्काल उपचार हेतु सीएचसी हापुड़ भिजवाया। हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























