
दहेज की मांग पूरी न होने पर दो सगी बहनों की हत्या का प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में गाड़ी व 5 लाख की मांग पूरी न होने पर दो सगी बहनों को प्रताड़ित किया। आरोपियों ने दोनों बहनों को जलाने और गला दबाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पति समेत छह लोगों पर कार्रवाई की है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर मतनौरा निवासी पूजा ने बताया कि 1 मार्च 2025 को उसकी और उसकी बहन राशि की शादी मेरठ के गांव बहादुरगढ़ शाहपुर पीरपुर सकोती निवासी दो सगे भाई आदित्य और शुभम से हुई थी। शादी के बाद से ही पति आदित्य, देवर शुभम, ससुर दलवीर सिंह, सास शीला, ननद कामना, ननदोई शुभम दहेज में गाड़ी और पांच लाख रुपए की मांग करने लगे लेकिन मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करते। आरोपियों ने पूजा के बाल पकड़ कर दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। वहीं राशि पर डीजल फेंक कर जलाने का प्रयास किया। दोनों बहनें किसी तरह बच गई जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने आदित्य समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























