
👁 37 views Views
फर्म की फर्जी रसीदें छपवाकर 4.76 लाख हड़पने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर के रहने वाले ज्ञानेंद्र कुमार ने अपने कर्मचारियों पर फर्जी रसीद छपवाकर 4.76 लाख हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी फतेहपुर कुचेसर चौपला में श्रीजी प्लाईवुड नाम की फर्म है जिसके कर्मचारी ने फर्जी रसीद छपवाकर फर्म के 4.76 लाख रुपए हड़प लिए। एसपी के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फर्म कर्मचारी गुरु चरण सिंह उर्फ रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























