
चाकुओं से पत्नी पर हमला कर जान लेने पर उतारू पति को भेजा जेल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के शिवगढी में किराए पर एक मकान में रहने आई एक महिला पर चाकू से हमला करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,जबकि उसके साथी अभी भी पुलिस पकड से बाहर है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से चाकू से वार करने की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त (पति) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ईदगाह रोड का नदीम है।
बता दें महिला के भाई परवेज निवासी किठौर ने बताया कि उसकी बहन फातिमा हापुड़ के शिवगढ़ी में एक मकान में किराए पर रहने के लिए आई थी कि उस पर कुछ लोगों ने चाकूओं से हमला कर घायल कर दिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस रिपोर्ट में नदीम, शाह आलम, सलीम व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264























