
👁 21 views Views
गाड़ी से टकराई बाइक, तीन घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के मंसूरपुर कट के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक गाड़ी से टकरा गई। सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। गाड़ी और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला शनिवार का है जब मंसूरपुर कट के पास हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी से पीछे से आई बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई जो मामले की जांच में जुट गई।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069























