
हापुड़ की बेटी के बेटे ने अमेरिका में लहराया परचम
हापुड, वि.(ehapurnews.com):हापुड़ की बेटी प्रियंम सिंघल के आठ वर्षीय पुत्र अयान शर्मा ने अमेरिका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9वीं रैंक प्राप्त की है। अयान की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे भारत का नाम गौरवान्वित हुआ है। उनकी सफलता पर परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। अयान ने विदेश में अपने नाना श्री श्रीओम सिंघल का मान बढ़ाते हुए यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय प्रतिभाएं विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। परिवार ने अयान की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम बताया है।अयान की दो पुस्तक भी प्रकाशित हुई है जिनका नाम The bottom of the tree , The jupitor है जो कि अंग्रेजी भाषा में है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























