
हापुड़: मोती कॉलोनी में पुलिया क्षतिग्रस्त होने से लोग नाराज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के वार्ड नंबर 33 में स्थित मोती कॉलोनी में एक पुलिया जगह-जगह से धंस चुकी है जो हादसे को दावत दे रही है। वहीं इस पुलिया पर ट्रांसफार्मर रखा है जिस पर संकट मंडरा रहा है। ऐसे में लोगों में बेहद गुस्सा है जिनका कहना है कि पास ही कूड़े का अम्बार भी लगा है लेकिन नगर पालिका का इस ओर ध्यान नहीं है। गुस्साए लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया और सफाई के साथ-साथ पुलिया की मरम्मत की मांग उठाई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुलिया लंबे समय से जर्जर स्थिति में है जिसकी सुद्ध लेने वाला कोई नहीं है। यह पुलिया धीरे-धीरे नाले में धंसने लगी है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है जो कि हादसे का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द इस पुलिया को दुरुस्त कराने की मांग की है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838





















