
पैंशनर्स मिलन में वैलिडेशन एक्ट का किया विरोध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स सेवा संस्थान के तत्वाधान में आर्य समाज मंदिर में ब्रजपाल सिंह डीएसपी (से. नि.) की अध्यक्षता में पैंशनर्स मिलन आयोजित किया गया जिसमें माह जून में जन्मे पेंशनर्स सुरेंद्र पाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, मूलचंद और महादेव शर्मा को पटका पहनाकर सम्मानित किया। वरिष्ठ नागरिक पैंशनर्स सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य ने कहा कि पैंशनर्स विरोधी “वैलिडेशन एक्ट -२०२५” का वह विरोध करते हैं जिसे वापस लिया जाए। इस दौरान महेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष , रामकिशन, संतोष कुमार , मोहम्मद इलियास , नरेंद्र कुमार शर्मा, मनमोहन आर्य, इंदू भूषण मित्तल, मेजर मुखवीर सिंह, कटार सिंह गुर्जर उपाध्यक्ष , राजकुमार वर्मा, धर्मेंद्र जाखड़ , दीनबंधु गर्ग , जगनंदन कुमार , कुशल पाल सिंह, अजय कुमार ब्रिज , फारूक अहमद, प्रताप सिंह , मुनेन्द्र त्यागी, बशेश्वर दयाल त्यागी , ब्रह्म शंकर शर्मा, ओमप्रकाश तेवतिया, विजय कुमार शर्मा, महेश कुमार शर्मा, ज्ञानेंद्र पाल शर्मा, सतीश शर्मा, वीर सिंह, विनोद शर्मा ,वी डी त्यागी ,डा. आशाराम शर्मा, गंगा राम आदि उपस्थित रहे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















