
ऊर्जा बचत के लिए साइकिल रैली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व साइकिल दिवस पर रविवार को हापुड़ में साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं व पुरुषों तथा नौजवानों ने शामिल होकर ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साइकिल रैली का आयोजन क्रीडा भारती हापुड़ के संयोजन में किया गया।
क्रीड़ा भारती हापुड़ के आह्वान पर रविवार की भोर में बड़ी तादाद में साइकिल सवार हापुड़ के रेलवे पार्क पर एकत्र हुए। रैली स्थल भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा। क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री डॉ विकास अग्रवाल ने कहा कि सभी साइकिल चलाए और स्वस्थ रहे। इससे ऊर्जा की बचत होगी और पर्यावरण दूषित होने से बचेगा। साइकिल रैली ने हापुड़ के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। इस अवसर पर डॉक्टर सुदर्शन त्यागी, मनप्रीत खैरा, पंकज अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























