
👁 52 views Views
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साधु की मौत
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के सामने एक साधु की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने साधु की लाश को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी।
बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि एक साधु बहादुरगढ़ के सामने सड़क किनारे अपनी कुटिया में रहते थे। रविवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साधु को उस दौरान वाहन ने कुछ दूरी तक घसीटा जिसके कारण उनकी कमर भी छिल गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























