
पिलखुवा: खेतों पर काम करने गए किसान की करंट की चपेट में आने से मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के आज़मपुर देहपा में खेतों पर काम गए एक युवक की खेतों में लगे तारों में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। करंट लगने से युवक की तड़प-तड़प कर मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। परिवार में कोहराम मचा है।
35 वर्षीय आरिफ पुत्र अब्दुल कलाम निवासी आजमपुर देहपा रविवार की सुबह खेतों पर काम करने गए थे। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले खेत मालिक ने अपने खेतों में चारों तरफ तार लगाए हैं जिनमें करंट छोड़ा गया था। करंट की चपेट में आने से आरिफ की मौत हो गई। जब परिजन खेतों पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























