
मजदूरों को लेकर स्क्रैप व्यापारी को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में मजदूरों के विवाद में स्क्रैप व्यापारी और उसके भाई पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ के मोहल्ला सिकंदर गेट निवासी सुहेब स्क्रैप व्यापारी है जिसने एक अन्य स्क्रैप व्यापारी के कहने पर मजदूरों को काम करने के लिए उसके गोदाम पर भेज दिया। शाम के समय सुहैब का भाई शाह आलम मज़दूरों को बुलाने के लिए बुलंदशहर रोड पर स्थित गोदाम पर पहुंचा तो मजदूरों को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद शाह आलम को बंधक बनाकर मारपीट की गई। वह किसी तरह पुलिस के पास पहुंचा और मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























