
हापुड़: स्प्लेंडर पर जुगाड़ फिट करा पटाखा छोड़ने वाला युवक बना लोगों के लिए सिर दर्द, हो कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर एक बाइक सवार जमकर पटाखे छोड़ रहा है जिसकी वजह से व्यापारी, ग्राहक, राहगीर बेहद परेशान है। यह बाइक सवार सड़क से गुज़रने वाले लोगों को देखकर कई बार चक्कर लगाता है और लगातार पटाखे छोड़ता है। स्प्लेंडर बाइक में ही युवक ने इस तरह का जुगाड़ बैठाया हुआ है जिसकी वजह से वह लोगों के सिर का दर्द बना हुआ है। फ्रीगंज रोड और रेलवे रोड पर मौजूद दुकानदारों, राहगीरों ने मांग की है कि इस युवक पर कार्रवाई की जाए जो लगातार ध्वनि प्रदूषण कर रहा है और कानून का मजाक बना रहा है। युवक की हरकत से लोग बेहद परेशान हैं।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























