
विश्व पर्यावरण दिवस पर कुराना टोल प्लाजा में वृक्षारोपण अभियान संपन्न, महिलाओं ने भी लिया हिस्सा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शरेम इनविट एसपीवी फ्रीडमपॉइंट एक्सप्रेसवे प्रा. लि. द्वारा एनएच-334 (मेरठ-बुलंदशहर हाईवे) स्थित कुराना टोल प्लाजा के अतिरिक्त भूमि क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती उपस्थित रहे। उनके साथ एलएसए हापुड़ के रेजिडेंट इंजीनियर देवेंद्र शिवहरे एवं हॉर्टिकल्चर विशेषज्ञ सर्वेंद्र चौहान ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर मेंटेनेंस मैनेजर वैभव त्रिपाठी के नेतृत्व में कन्सेशनायर टीम के सदस्य नयन, सौरभ, अनिल तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अभियान को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने की सामूहिक जिम्मेदारी है।
शरेम इनविट एसपीवी फ्रीडमपॉइंट एक्सप्रेसवे प्रा. लि. द्वारा आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264























