
पिलखुवा: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी एक फल कारोबारी युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। फल कारोबारी के अचानक गायब होने से परिवार जनों में बेहद चिंता का माहौल है। उन्होंने युवक की गुमशुदगी का मामला कोतवाली में दर्ज कराया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सद्दीकपुरा निवासी साजिद फल का कारोबार करता है जो कि मंगलवार की सुबह हापुड़ नवीन मंडी जाने की बात कह कर घर से निकला था। परिजनों ने बताया की जैसे ही दोपहर बाद परिजनों ने साजिद को फोन लगाया तो साजिद का फोन अचानक बंद आने लगा। जिसके बाद वह शाम तक घर नहीं लौटा और फोन बंद होने से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और मंडी सहित सभी संभावित स्थानों पर साजिद के बारे में जानकारी जुटाई। फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल सका। कोई जानकारी न मिलने पर साजिद के भाई वारिस ने पिलखुवा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस टीम ने साजिद की आखिरी लोकेशन ट्रेस करने और अन्य तकनीकी माध्यमों जैसे कॉल डिटेल्स और सर्विस लाइन से जानकारी जुटाना का प्रयास किया है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























