
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड जिलाधिकारी कविता मीना ने जनपद में होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को “नकल-विहीन, शांतिपूर्ण” परीक्षा-संचालन कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कलेक्ट्रेट सभागार में 08-10 जून 2026 को पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के लिए जिला-स्तर की समीक्षा-बैठक की गई l
बैठक में राज्य-और-जिला स्तर पर सुरक्षा, मजिस्ट्रेट-ड्यूटी, ट्रैफ़िक और परीक्षा-गोपनीयता को लेकर विस्तृत समीक्षा हुई हैं, ताकि 08-10 जून 2026 की परीक्षा सुचारू चले।
जनपद में परीक्षा को लेकर निर्देश l
9 परीक्षा केंद्र, दो पालियाँ (सुबह 10-12, दोपहर 3-5)। 9 केंद्रों को 3 जोन में बाँटा गया, हर केंद्र पर कंट्रोल-रूम, CCTV निगरानी और जैमर लगाए गए ताकि मोबाइल/डिवाइस से नकल न हो। परीक्षा सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाए।
सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, रिजर्व मजिस्ट्रेट तैनात किए गए
CCTV, सुरक्षा व्यवस्था, गोपनीयता पर विशेष जोर दिया और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए l
केंद्रों के नाम आर्य कन्या पाठशाला (स्वर्ग आश्रम रोड), चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, जैन कन्या इंटर कॉलेज (बुलंदशहर रोड), सर्वोदय इंटर कॉलेज व श्री चंडी विद्यालय (पिलखुवा) आदि—जिलाधिकारी ने हर कमरे में CCTV, जैमर की व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























