
दो घरों में चोरी करने वाले दो सगे भाई समेत तीन गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ की पुलिस ने दो मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए गुरुवार को तीन शातिर चोरों को धर दबोचा है। पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गांव नगला गंदू चैक पोस्ट के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 2,01,200 रूपए नकद, अवैध असलहा व घटना में प्रयुक्त एक ईको गाड़ी बरामद की है।
आपको बता दें कि आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके विरुद्ध जनपद मेरठ, गाजियाबाद व हापुड़ में चोरी, डकैती, गैंगस्टर व हत्या समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। चोरों ने 16 मई 2026 की रात में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला गंदू में दो घरों को अपना निशाना बनाया था। इस दौरान चोर दोनों घरों में रखा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनय पुत्र योगेंद्र निवासी मौ. विजय नगर थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद, दिनेश पुत्र राजेंद्र उर्फ सुभाष निवासी गांव हैदरनगर थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ तथा पुष्पेंद्र पुत्र राजेंद्र उर्फ सुभाष निवासी गांव हैदरनगर थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























