
👁 28 views Views
हापुड़ डिपो के ए.आर.एम सतीश कुमार का तबादला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ : परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश कुमार का शासन ने साहिबाबाद के लिए स्थानांतरण किया गया, जबकि बांदा से लक्ष्मण सिंह को हापुड़ डिपो में स्थानांतरित किया गया है। मंगलवार को एआरएम लक्ष्मण सिंह ने डिपो पहुंचकर कार्यभार ‘ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने डिपो में तैनात अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वहीं, डिपो में खड़ी बसों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरणों और चालक-परिचालक से वार्ता की। उन्होंने रोडवेज कर्मियों को अधिक से अधिक बसों का संचालन करने के आदेश भी दिए हैं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























