
हापुड़ चेयरमैन घर से ही चला रही है नगर पालिका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ की अध्यक्ष पुष्पा देवी घर से ही परिषद के कामकाज तथा नगर के विकास कार्य को देख रही है। यानी की अध्यक्ष दो दफ्तर चला रही है जबकि निकाय नियमावली में दो दफ्तर के संचालन की कोई व्यवस्था नहीं है।
चेयरमैन के घर संचालित होने वाले दफ्तर पर इस्तेमाल होने वाली स्टेशनरी का खर्च नगर पालिका परिषद ही वहन करती है जो मुख्य कार्यालय से कई गुना है।
खास बात यह है कि परिषद बाजार भाव से महंगी दरों पर स्टेशनरी खरीदी जाती है और स्टेशनरी खरीद के लिए टेंडर नहीं मांगे जाते। यदि स्टेशनरी की खरीद व इस्तेमाल का भौतिक सत्यापन किया जाए तो बड़ा घपला निकलेगा।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























