
रिश्वत खाकर एचपीडीए करा रहा है अवैध निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के इंजीनियर व सुपरवाइजर रिश्वत खाकर अवैध निर्माण करा रहे हैं। ताजा मामला श्यामपुर ददायरा मार्ग पर स्थित ग्राम मुरादपुर जरोठी रोड हापुड़ से सामने आया है।
खबर के साथ प्रकाशित फोटो को ध्यान से देखें यह भवन ग्राम मुरादपुर जरोठी रोड पर बनाया जा रहा है जो दो मंजिला है और निर्माण कार्य को गति दे रहा है। भवन का निर्माण मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किया जा रहा है। कई हजार वर्ग मीटर में बन रहे दो मंजिले भवन में ब्लैक मनी को खपाया जा रहा है। जंगल नुमा इलाके में बन रहे भवन में व्यापारिक गतिविधियां शुरू होंगे।
#आयकर विभाग
#HPDA
#उत्तर प्रदेश सरकार
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225
























