
पानी में वाहन के पहिए डूबे, गहरे गड्ढे में पलट रहे वाहन, जिम्मेदार कौन?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की एलएन रोड के हालात बेहद खराब हैं। समस्या इतनी है कि यहां वाहन पलट रहे हैं। पिकअप बुलेरो के पहिए तक डूब गए। पिछले कई महीनों से समस्या बरकरार है लेकिन कोई भी उसकी सुध लेने वाला नहीं है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। हालात देखकर ऐसा लगता है कि ऐसा ना हो कि भविष्य में तेराक ही इस सड़क को पार कर सके।
इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आवगमन होता है। यह मार्ग कई स्कूलों, क्लब और गांव को जोड़ता है लेकिन यहां के हालात बेहद खराब है। जगह-जगह तालाब जैसी स्थिति बनी हुई है। आवागमन में लोगों को हादसे का शिकार होना पड़ता है। तस्वीर यह है कि पिकअप बुलेरो के पहिए भी पानी में डूब चुके हैं तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि पानी कितना गहरा है। गहरे-गहरे गड्ढे में तो ई-रिक्शा पलट जाती हैं। लोगों की मांग है कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और सड़क का पानी निकलवाकर मरम्मत कराई जाए।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























