
हापुड़: घर के बाहर बैठे भाइयों पर छुरी से हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोती कॉलोनी में घर के बाहर बैठे दो भाइयों पर हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों भाइयों की मां अफसाना पत्नी खुर्शीद निवासी मोती कॉलोनी बुलंदशहर रोड हापुड़ की तहरीर पर मोहल्ले के ही रहने वाले भूरा कुरैशी, अजीम कुरेशी, जुबेर कुरैशी और आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अफसाना ने बताया कि 31 मई की रात करीब 9:00 बजे उसका बेटा आदिल और फरमान अपने घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठे हुए थे और बेटी सिमरन दरवाजे पर खड़ी थी। तभी पड़ोस में रहने वाला भूरा आया और गंदे इशारे करने लगा। दोनों भाइयों ने इसका विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गया और उसने गाली-गलौज शुरू कर दिया। साथ ही अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर पीड़ित पक्ष को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने बताया कि भूरा ने अपनी साइड की जेब में रखी छुरी निकाल कर आदिल पर हमला कर दिया। हालांकि आदिल इस दौरान बाल-बाल बच गया। साथ ही गाड़ी में भी तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। लोगों को आता देख आरोपित धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























