
👁 13 views Views
हापुड़: आवारा कुत्तों को नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण के लिए पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इन्हें पकड़कर उनकी नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण का काम किया जा रहा है। हापुड़ नगर पालिका परिषद की ओर से इसका जिम्मा जीव दया फाउंडेशन को दिया गया है। आवारा कुत्तों की आबादी पर नियंत्रण और रेबीज रोकथाम के मद्देनजर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से जनमानस को भी राहत मिलेगी क्योंकि आवारा कुत्ते कभी भी लोगों पर हमला कर देते हैं। हापुड़ के विभिन्न मोहल्लों में अभियान चलाया गया और नसबंदी और एंटी रेबीज टीकाकरण के लिए कुत्तों को पकड़ा जा रहा है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























