
नगर पालिका बनाएगी फाउंडेशन, सभासद मोनू बजरंग लगाएंगे शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित तिराहे पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रतिमा लगाने के लिए मंगलवार को कार्य शुरू हुआ। सभासद मोनू बजरंग मौके पर मौजूद रहे और फेडरेशन का निर्माण शुरू कराया।
सभासद मोनू बजरंग ने बताया कि 20 वर्षों की मांग अब पूरी होने जा रही है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद पालिका इस निर्माण को कर रही है। इस पर सभी 41 वार्डों ने खुशी भी ज़ाहिर की है। बताते चलें कि मोनू बजरंग ने वर्ष 2006 में नगर में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी। वह लगातार 20 वर्षों से शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग कर रहे थे। ऐसे में नगर पालिका ने नौ लाख रुपए से फाउंडेशन का निर्माण शुरू कराया है। सभासद मोनू बजरंग ने बताया कि फाउंडेशन बनाने का कार्य नगर पालिका की ओर से होगा जबकि प्रतिमा वह स्वयं लगाएंगे। अन्य सभासदों ने मोनू बजरंग के कार्य की सराहना की है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264
























