
जिलाधिकारी ने पौधारोपण करके दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना ने मंगलवार को“पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ” कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधे रोपे गए।जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य न होकर सतत प्रक्रिया है,अतः रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे स्वस्थ रूप से विकसित हो सकें।साथ ही सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने, पेड़ों के संरक्षण हेतु प्रयास करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























