
बाबूगढ़ में कई किसानों के ट्यूबवेल से चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जंगलों में चोरों ने चार गांव के कई किसानों के नलकूपों को अपना निशाना बनाया। जब सोमवार को किसान अपने ट्यूबवेल पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। चोरी के दौरान चोर नलकूपों के ताले और कब्जे तोड़कर स्टार्टर, केबल, कट आउट चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
गांव कल्याणपुर, दयानगर के जंगलों में विभिन्न गांव के किसानों के नलकूप हैं। किसान रविवार की रात खेतों पर अपना काम कर वापस घर चले गए थे जिसके बाद चोर आए जिन्होंने कुचेसर चोपला के रहने वाले श्री प्रकाश शर्मा, ओमवीर शर्मा, इंद्रजीत सिंह, फतेहपुर निवासी चुन्नू चौधरी, कनिया कल्याणपुर निवासी रवि प्रकाश शर्मा व खचेड़ू, उपेड़ा निवासी मुन्नू और दयानगर निवासी देवेंद्र सिंह, जयराज, रमेश, शेर सिंह, ओमवीर समेत कई किसानों के नलकूपों को अपना निशाना बनाया। चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























