
हापुड़ में 50 लाख से होगी पुलिया की मरम्मत व निर्माण कार्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद की ओर से करीब 50 लाख रुपए की लागत से सभी वार्डों में नाले व नाले की पुलिया की मरम्मत और निर्माण प्रक्रिया शुरू होगा। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़ में जगह-जगह से पुलिया टूटने और क्षतिग्रस्त होने की शिकायत मिल रही है जिसके बाद लोगों को परेशानी होती है। कई लोग तो गिरकर चोटिल हो चुके हैं शिकायत का संज्ञान लेकर पालिका की ओर से राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धन राशि से पुलिया की मरम्मत और निर्माण कार्य कराया जाएगा। पालिका की ओर से करीब 24 लाख रुपए से वार्ड नंबर 1 से 20 और करीब 26 लाख रुपए से वार्ड नंबर 21 से 41 तक मरम्मत का कार्य होगा।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























