
सड़क पर गंदा पानी तैरने से कांग्रेसी खफा,आंदोलन की चेतावनी
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com);नगर के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे कॉलोनी का गंदा पानी सड़क पर आने से कांग्रेस जनों ने अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि स्वर्ग आश्रम रोड स्थित प्रभा विहार और ग्रीन वैली कॉलोनी से नालो का गंदा पानी सड़क पर पहुंच रहा है। जिससे आने-जाने वाले लोगों को खास दिक्कत हो रही है। लोगों ने दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ के कार्यालय पर पहुंचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी को अपने साथ हो रही समस्या से अवगत कराया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि जल्द से जल्द ध्वस्त पड़ी व्यवस्था को सुधारा जाए। अगर 2 दिन के भीतर भीतर यह व्यवस्था ठीक नहीं होती है। तो कांग्रेस जन गंदा जमा पानी स्थल पर बैठकर अपना धरना देंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि वैसे तो उत्तर प्रदेश सरकार विकास कार्यों के बड़े बड़े दावे करती है। लेकिन धरातल पर उसके सारे वादे हवा हवाई दिखते हैं।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























