
घर के बाहर खड़े दो भाइयों को पड़ोसियों ने पीटा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोती कालोनी निवासी अफसाना पत्नी खुर्शीद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके दो बेटे घर के बाहर खड़े थे तभी पड़ोस में रहने वाले लोग आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की और गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अफसाना ने बताया कि उसका बेटा आदिल और फरमान घर के बाहर खड़े थे तभी पड़ोस के रहने वाले दबंग आए और गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की बीच बचाव करने आए परिजनों के साथ भी मारपीट की और पथराव किया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























