
👁 17 views Views
पति-पत्नी व पुत्र पर हमला करने के मामले में बाप-बेटे पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ : थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अयादनगर दक्षिणी में खेत गए दंपती और उनके बेटे पर तीन लोगों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव अयादनगर दक्षिणी के विजयपाल ने बताया कि वह पत्नी संतोष और बेटे मनीष के साथ खेत पर गए थे। जमीन के विवाद को लेकर परिवार के ही विजय सिंह, उसके बेटे गौरव व हेमंत खेत पर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























